फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में बढ़े 481 बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्रशासन ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच मतदाताओं की संख्या बढ़ने पर जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में 481 बूथ भी बढ़ा दिए गए हैं। उधर, पिछली बार की तरह ही अगले विधानसभा चुनाव में भी एम-थ्री ईवीएम का सहारा लिया जाएगा। इसके लिए इसी माह महाराष्ट्र और बिहार से ईवीएम मंगाई जा रही है।
विज्ञापन

पहले 1500 मतदाताओं पर एक बूथ का निर्धारण किया जाता था और कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन की गाइड लाइन के तहत अब 1200 से अधिक मतदाता वाले बूथों पर एक और बूथ बढ़ा दिया गया है। इस तरह नौ विधानसभा क्षेत्रों में पहले 3,355 बूथ थे और नई व्यवस्था के तहत यह संख्या 3,940 हो गई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जिला निर्वाचन विभाग के स्टोर में ईवीएम से जुड़े करीब 17 हजार बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व वीवी पैट रखे हैं। एक बूथ पर तीन ईवीएम को साथ में लगाया जाता है। इसके अलावा महाराष्ट्र और बिहार से एम-थ्री की ईवीएम मंगाई गई है, जो इसी माह 15 सितंबर तक आ जाएगी।
.........
किस विस क्षेत्र में बढ़े कितने बूथ
विधानसभा का नाम पहले अब
बदलापुर 352 396
शाहगंज 377 440
सदर 410 481
मल्हनी 372 429
मुं.बादशाहपुर 388 444
मछलीशहर 393 451
मड़ियाहूं 345 381
जफराबाद 383 426
केराकत 435 488
जिले भर में 1200 से अधिक मतदाता वाले बूथों पर एक और बूथ बढ़ा दिया गया है। इस हिसाब से अब जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों 3,940 बूथ हो गए हैं। हालांकि यह सूची अनंतिम है। जिले में आवश्यकता के अनुसार महाराष्ट्र व बिहार से एम-थ्री माडल की ईवीएम 15 सितंबर तक आने की उम्मीद है। -बृजेश चतुर्वेदी, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें