फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी शराब के धंधे में परिवार संलिप्त: 21 पेटी शीशी के साथ ससुर-बहू गिरफ्तार, विधानसभा चुनाव में खपाने की थी तैयारी

Thu, 20 Jan 2022 10:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

 चुरावनपुर गांव निवासी धनंजय यादव अवैध शराब का काम करता है। वह धौकलगंज सुजियामऊ निवासी सत्यप्रकाश के साथ कारोबार करता है। वह सत्यप्रकाश के घर में अवैध शराब रखवाता था। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में ससुर और बहू के साथ बरामद शराब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बक्शा पुलिस और आबकारी सदर की टीम ने बुधवार की देर रात धौकलगंज सुजियामऊ स्थित एक मकान में छापा मारकर 945 शीशी मिलावटी शराब बरामद की। यह शराब विधानसभा चुनाव के दौरान खपाने की तैयारी थी। मामले में ससुर और बहू को गिरफ्तार किया गया है। शराब का क्यूआर कोड नकली पाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में बताया कि चुरावनपुर गांव निवासी धनंजय यादव अवैध शराब का काम करता है। वह धौकलगंज सुजियामऊ निवासी सत्यप्रकाश के साथ कारोबार करता है। वह सत्यप्रकाश के घर में अवैध शराब रखवाता था।

वहां से सत्यप्रकाश की पत्नी कंचन देवी और उसका पिता लल्लन बेचते थे। इसकी जानकारी बक्शा थाने की पुलिस को हुई। इस पर थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने आबकारी निरीक्षक सदर श्याम कुमार गुप्ता के साथ बुधवार की रात सत्यप्रकाश के घर में छापा मारा। उस समय घर में ससुर लल्लन और बहू कंचन मिली। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

सत्यप्रकाश और धनंजय भाग गए। पुलिस ने घर में एक गत्ते का पैकेट बरामद किया। इसमें 21 पेटियां मिलीं। प्रत्येक पेटी में 200 एमएल की 45-45 शीशी शराब थी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि  सभी आरोपी अपमिश्रित पदार्थ व स्प्रिट से अवैध शराब बनाकर और नकली रैपर, नकली क्यूआर कोड लगाकर बेचते थे।
विज्ञापन

पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आबकारी निरीक्षक सदर श्याम कुमार गुप्ता ने बताया कि क्यूआर कोड स्कैन करने पर वह नकली पाया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें