फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना दुकानदार के सीने पर तानी पिस्टल, सोने की चेन सहित 2.5 लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र कुत्तूपुर स्थित गल्ला व्यावसायी की दुकान में बाइक सवार पहुंचे तीन बदमाशों ने सरेआम शाम 7.05 बजे लूटपाट की वारदात को अंजाम दिए। हौसला बुलंद बदमाश दुकान के गल्ले से 40 हजार रुपये समेट लिए। इसके बाद सामान खरीदने आए एक ग्राहक की 50 ग्राम की सोने की चेन भी लूटकर फरार हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हालांकि बदमाशों की पहचान नहीं हो पा रही है। लेकिन, फुटेज में एक बदमाश दुकानदार के सीने पर पिस्टल ताने नजर आ रहा है, जबकि दूसरा गल्ले से पैसा निकाल रहा है। फिलहाल, घटना के बाद दुकान बंद करा दी गई। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

शकरमंडी निवासी रवि गुप्ता गला व्यापारी हैं । कुत्तूपुर में दुकान चलाते हैं। जहां से वे फुटकर और थोक में गल्ला और किराना के सामान बेचते हैं। शुक्रवार की शाम करीब सात बजकर पांच मिनट पर दुकान पर ग्राहकों को सामान दे रहे थे। आरोप है कि इसी समय तीन लोग बाइक से पहुंचे। वे हेलमेट लगाए थे और मुंह में मास्क लगाए थे। वे नजदीक आने पर पिस्टल दुकानदार रवि के सीने के सामने लगा दिए। इससे वहां हड़कंप मच गया। बदमाशों में दूसरे ने इसके बाद गल्ले में रखे 40 हजार रुपये को समेट लिए। इतना ही नहीं, जाते-जाते दुकान पर खड़े कुत्तूपर निवासी अनूप की एक सोने की चेन भी छीन लिए, जिसका वजन 50 ग्राम बताया जा रहा है। इसके बाद तीनों बदमाश बाइक फरार हो गए। दुकानदार के मुताबिक तीनों एक समान काले रंग की लोअर टी शर्ट पहने हुए थे। बदमाशों के जाने के बाद भुक्तभोरी ने शोर मचाते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। सूचना पर सीओ सदर रणविजय सिंह पहुंचे। इसके बाद देर रात करीब दस बजे एएसपी सिटी डा. संजय कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दुकानदार ने 40 हजार रुपये लूट की जानकारी दी है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, पूरी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हालांकि बदमाशों की पहचान नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें