फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका बनी विनर तो रीता कश्यप रही रनर अप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर क्लासिक की जेसीरेट शाखा द्वारा रविवार की शाम ओलंदगंज स्थित एक होटल में इपीएस कंपटीशन का आयोजन किया गया। इसमें शादी के पहले और शादी के बाद पर पांच मिनट का वक्तव्य देना था। इस दौरान जेसीरेट प्रियंका गुप्ता को विनर और रीता कश्यप को रनर अप घेषित किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले अन्य सभी प्रतिभागियों के प्रयास की सराहना की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अंतराष्ट्रीय प्रशिक्षक जेसी मिर्जा दावर बेग ने कहा कि इस तरह के आयोजन से खासकर महिलाओं को अपनी झिझक दूर करने का मौका मिलता है। आप अपनी बातों को मंच पर किस प्रकार प्रभावशाली ढ़ग से रख पाती है। यहीं महत्वपूर्ण है। ऐसे कार्यक्रमों से लोगों का हौसला अफजाई भी होता है। संस्थाध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने कहा जेसीआई इस प्रकार के प्रोग्राम आयोजित कर लोगों को प्रोत्साहित करती है। संस्था चेयरपर्सन रेनू बैंकर ने सभी का स्वागत किया। आस्था पाठ रीता कश्यप ने किया और सचिव एकता गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके पूर्व अंतराष्ट्रीय प्रशिक्षक को स्मृति ऌचिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शालिनी श्याम सेठ, प्रियंका पीयूष जायसवाल, अंजू राजेश गुप्ता, निहारिका रसाल बरनवाल, प्रगति रूपेश कसौधन, रितू राजेंद्र स्वर्णकार, सारिका सचिन सोनी, प्रियंका आषीष गुप्ता, एकता अभिताष गुप्ता, रीता राजकुमार आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें