फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिलने से बिल बिला रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बिजली कब आएगी और कब चली जाएगी, नहीं कहा जा सकता। तीन चार दिनों से उमस और गर्मी से लोग परेशान हैं और बिजली भी धोखा दे रही है। रात में मनमाने तरीके से बिजली कटौती के चलते लोग ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। किसान ट्यूबवेल नहीं चला पा रहे हैं, जिससे किसानी का काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र में 24 घंटे, तहसीलों में 20 घंटे और गांवों में18 घंटे में बिजली आपूर्ति का शेड्यूल निर्धारित है। मगर इसका पालन नहीं हो पा रहा है। गर्मी में मांग बढ़ते ही विद्युत वितरण व्यवस्था चरमरा गई है। शहर क्षेत्र में शनिवार को दिन व रात मिलकार कुल सात घंटे बिजली गुल रही। पालिटेक्निक चौराहे व रुहट्टा में शनिवार की सुबह ट्रांसफार्मर जल गया है। इससे लगभग 12 मोहल्लों की बत्ती गुल हो गई थी। पांच घंटे बाद ट्राली का टासफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति की गई। वहीं रात में गोमती ग्रामीण बैंक के पास एबीसी तार में खराबी आने के कारण शहर में बिजली आपूर्ति बाधित रही । वहीं हर समय हो रहे छोटे -मोटे फाल्ट आने से भी शहर की बिजली आपूर्ति बाधित होती रही।मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार- बंधवाबाजार स्थित पुरानी बाजार में लगा 100 केबीए का ट्रांसफार्मर जलने से चार दिन से अंधेरा पसरा है। जिससे उमस भरी गर्मी मे लोग बेहाल हो रहे हैं।मुकुंद सोनी, राजेश कुमार, दिनेश सेठ, घनश्याम सोनी, सोनु गुप्ता व राजकुमार सोनी आदि बाजारवासियों ने बताया कि विभाग के टोल फ्री नंबर पर शिकायत किया गया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। चार दिन बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार- ख़्वाजापुर गांव में लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर शुक्रवार को ही जल गया है। जिससे चकरहमानपुर सहित दो गांवो में अंधेरा छाया है।इस दौरान खेती किसानी सहित अन्य बाधित हो गया है। वहीं उमस भरी गर्मी से भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। ग्राम प्रधान पति हरीलाल यादव आदि ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत किए हुए तीन दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें