फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूहन भ्राम्यमान नाट्य समारोह का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। टीडी कालेज स्थित महाराणा प्रताप व्यायामशाला सभागार में शनिवार की देर शाम दो दिवसीय समूहन भ्राम्यमान नाट्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। यह आयोजन संस्कृति मंत्रालय के समूहन कला संस्थान एवं संस्कार भारती की ओर से किया जा रहा है. अध्यक्षता टीडी कालेज के प्रबंधक अशोक सिंह ने किया।
विज्ञापन

प्रथम संध्या पर नाटक ‘अजब गजब इंसाफ इहा कै’ का मंचन हुआ। भोजपुरी ओपेरा शैली में मंचित यह नाटक आज से सवा सौ वर्ष पूर्व की एक रचना पर आधारित है। राम प्रकाश शुक्ल निर्मोही रचित नाटक को राजकुमार शाह के निर्देशन में इसका मंचन किया गया। भारतेंदु हरिश्चंद्र के नाटक अंधेर नगरी से प्रेरित इस रचना में भोजपुरी भाषा की मिट्टी की खुशबू और आधुनिक तथा लोकरंगों से सजी संगीतमय प्रस्तुति हुई। नाटक में महात्मा की भूमिका शेर सिंह राना, गोवर्धन दास अजीत पटेल, नारायण दास अवनीश यादव, चूरनवाला और राजा की भूमिका हर्षवर्धन गुप्ता, अखबार वाला सिद्घार्थ, सब्जीवाली रिम्पी वर्मा, कविता सोनकर, खुशबू रूपा कुमारी, मिठाईवाला और कोतवाल ऋषिकेश वर्मा, बनिया शिवानंद प्रजापति, मंत्री रिंपी वर्मा, सिपाही के रूप में अवनीश यादव, प्रवेश यादव, शैलेश, रूपा कुमारी, फरियादी कविता सोनकर और ठेकेदार की भूमिका में सिद्घार्थ यादव रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, टीडी कालेज के प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह, अमित कुमार गुप्ता, विनीत सेठ, रवींद्रनाथ, राजकमल, कमलेश, सुभाष विश्वोई, सुषमा रानी, प्रेम प्रकाश मिश्र, अमित श्रीवास्तव, राजकिशोर, ऋषि श्रीवस्तव, अमित, अंकुर मिश्र, विवेक मिश्र उपस्थित रहे। संगीत अर्जुन टंडन, प्रवीण पांडेय और साधना सोनकर का और प्रकाश टोनी सिंह का सफल रहा। धन्यवाद ज्ञापन संस्कार भारती के काशी प्रांत के महामंत्री सुजीत कुमार ने किया। प्रॉडक्शन कंट्रोलर साधना सोनकर रही। संचालन डा. ज्योति दास ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें