जौनपुर। जिले में मतदाता पुनरीक्षण अभियान में 1.53 लाख मतदाता बढ़े हैं। निर्वाचन आयोग से नए जुड़े सदस्यों में से 55 हजार मतदाताओं के पहचान पत्र प्राप्त हो गए हैं। जिन्हें स्पीड पोस्ट से भेजवाया जा रहा है।
जिले में 27 अक्तूबर 2023 से मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसकी सूची का अंतिम प्रकाशन 23 जनवरी को किया गया। मतदाता पुनरीक्षण में बढ़े मतदाता एक लाख 53 हजार 731 है। इन सभी का मतदाता पहचान पत्र बनकर आना है। इसमें से 55 हजार 925 मतदाता पहचान पत्र बनकर प्राप्त हो गया है। शेष मतदाता पहचान पत्र बनकर आना शेष है। इसको तहसीलों में भेज दिया गया। जिसको डाक विभाग से स्पीड पोस्ट के जरिए मतदाताओं के घरों तक पहुंचाया जाएगा। जिले में कुल मतदाता 35 लाख 10 हजार 362 मतदाता हैं, इसमें 18 लाख 23 हजार 624 मतदाता व 16 लाख 86 हजार 580 मतदाता हैं।
पुनरीक्षण में विधानसभावार भेजे जाएंगे पहचान पत्र :-
विधानसभा-पहचान पत्र की संख्या
बदलापुर-14907
शाहगंज-18200
जौनपुर-24322
मल्हनी-13103
मुंगराबादशाहपुर-13699
मछलीशहर-15835
मड़ियाहूं-13431
जफराबाद-16216
केराकत-24008
जितने भी नए मतदाताओं के पहचान पत्र प्राप्त हुए हैं, उनको तहसील में स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज दिया जा रहा है। कुल 1.53 लाख मतदाता पहचान पत्र का वितरण कराया जाएगा। -बृजेश चतुर्वेदी, प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी।