फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान बंद करने के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नेवढ़िया। क्षेत्र के भवानीगंज गांव में देशी शराब की दुकान बंद करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। बुधवार को करीब 6 बजे शाम भवानीगंज की महिलाओं और पुरुषों ने जमकर हंगामा किया। गांव में खुली शराब की दुकान बंद करने की मांग कर रहे थे। इसी बीच किसी
विज्ञापन

महिला ने 100 पुलिस को को भी सूचना दे दिया। मौके पर जब 100 नंबर पुलिस पहुंची तो ग्रमीणों के गुस्से को देख पीछे हट गई। नेवढ़िया पुलिस को भी सूचना दे दिया। महिलाओं ने झाड़ू हाथ में लेकर जमकर विरोध किया। महिलाओं का आक्रोश देख 100 पुलिस समझाना भी उचित नही समझी यह सिलसिला घंटो चलता रहा। कुछ समय बाद थानाध्यक्ष नेवढ़िया विनोद यादव मय फोर्स पहुंच गए। उनके समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने बताया कि हम लोगों ने उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर देशी शराब की दुकान हटवाने की मांग कर चुके है. लेकिन आश्वास के शिवाय कुछ भी नहीं हुआ। स्थानीय पुलिस को भी प्रार्थना पत्र दिया गया था लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। थानाध्यक्ष के आश्वासन पर ग्रामीणों ने अपना विरोध प्रदर्शन खत्म किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घर की महिलाएं सुबह शाम इसी रास्ते से होकर शौच के लिए जाती है। शराब लेने आए लोग अपशब्द बोलते है। चार दिन पहले कुछ महिलाएं शाम को शौच के लिए बाहर गई थी वहां बैठे लोग अभद्रता कर रहे थे। अगर शराब की दुकान यहां से नही हटाया गया तो हम लोग अब आंदोलन करेंगे। इस मौके पर हसमत, अजमल, असगर, अनवर, इरफान, सुल्तान, गुलाम, खुशबुनिशा, रहना, चांदनी, रुकसाना, आयशा, रूबी, जुबैदा, जमीला आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें