जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर और बदलापुर में बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने उन्हें समता मूलक स्थापना करने वाला नेता बताया और उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
मुंगराबादशाहपुर की विधायक डा. सुषमा पटेल ने कहा कि डा. आंबेडकर ने समता मूलक समाज की स्थापना करने का सपना देखा था। मगर आज समाज को बांटा जा रहा है। आरक्षण को भी खत्म करने की साजिश की जा रही है। बाबा साहब की मूर्तियां तोड़ी जा रही हैं। डा. बीआर आंबेडकर जन कल्याण समिति की ओर से सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम में किशोरीलाल गौतम लोक गीत सुनाए। शेरबहादुर जिला अध्यक्ष, विजय बहादुर आदि मौजूद थे। इस अवसर पर सरला देवी, संतोष गौतम, रामलखन पाल, इन्द्र देव गौतम, शिवकुमार, राजेन्द्र बाबा, डा. जितेन्द्र बौद्ध, रामबहाल निषाद आदि उपस्थित रहे।
आंबेडकर जन चेतना समिति की ओर से बुधवार को बदलापुर के भारतीय जन सेवा आश्रम पर आंबेडकर की जयंती मनाई गई। जुलूस निकाला गया जो जुलूस घनश्यामपुर रोड, इंदिराचौक, चंदन शहीद होते हुए आश्रम पर पहुंचा। वहां श्रद्धांजलि सभा हुई। वक्ताओं ने कहा कि आज आरक्षण खत्म करने की साजिश की जा रही है लेकिन इसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। डा. के राम , अनिल कुमार यादव ,रामनाथ भारतीय ,दुर्गा गुप्ता , श्रीराम सरोज, यशवंत गौतम, तीर्थराज गौतम , दिलीप कुमार गौतम ,गीता , उर्मीला गुप्ता , रामभारत अटल , लक्ष्मीशंकर एडवोकेट आदि मौजूद रहे ।