फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से बचने व उस पर नियंत्रण के बताए तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
केराकत/जौनपुर। कोतवाली परिसर में चल रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह में अग्नि शमन विभाग द्वारा आग से बचने के लिए व उस पर नियंत्रण की जानकारी दी गई।
अग्निशमन अधिकारी आरपी राय के निर्देशन पर अग्निशमन सेवा सप्ताह में फायर सर्विस के हेड कांस्टेबल राम शिव यादव ने अपनी यूनिट के साथ कोतवाली प्रांगण में आग लगने पर बचाव के उपाय बताए। क्षेत्र्ब े ग्राम प्रधानों से समन्यवय षस्थापित कर आग से बचाव की जानकारी दी। राम शिव यादव ने बताया कि हम अगर जरा सी सावधानी बरतें तो आग लगने से होने वाली दुर्घटना से बचा जा सकता है। जैसे कभी कभी लोग बीड़ी, सिगरेट को पीने के बाद अच्छी तरह से नहीं बुझाते हैं जिससे हादसे हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि किसान खलिहान में बोझ बांधकर एक दूसरे से दूर रखें, खलिहान रेलवे लाइन से 100 फुट की दूरी पर होना चाहिए। बिजलीं के तार के नीचे खलिहान न लगाएं, जलती हुई लालटेन में कुप्पी से तेल न डालें, चूल्हे की जलती लकड़ी को अच्छी तरह से बुझा दें, माचिस को छोटे बच्चों से दूर रखें, बिजली की वायरिंग दुरुस्त करा लें, शादी विवाह में खलिहान से दूर आतिशबाजी करें आदि सतर्कता को अपनाकर हादसों को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें