फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में विकास कार्यों के लिए 143 करोड़ का बजट मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला पंचायत बोर्ड की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से आगामी वित्तीय सत्र 2022-23 के लिए 143 करोड़ का अनुमानित मूल बजट पास किया गया। बैठक में बोर्ड के सदस्यों ने चालू सत्र में भी 203 करोड़ के पुनरीक्षित बजट की स्वीकृति प्रदान की। सदन की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष की अनुमति से अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की।
विज्ञापन

सदन में एजेंडावार चालू वित्तीय वर्ष का जिला पंचायत का पुनरीक्षित बजट 203 करोड़ 53 लाख 78 हजार 838 रुपये और आगामी वित्तीय वर्ष का अनुमानित मूल बजट 143 करोड़ 34 लाख पांच हजार 838 रुपये का प्रस्ताव सदन के पटल पर रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से सदन ने पास कर दिया। इसके बाद पंचम राज्य वित्त आयोग वित्तीय वर्ष 2022-23, 15वां वित्त आयोग और जिलानिधि के अंतर्गत उपलब्ध होने वाली धनराशि के सापेक्ष आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना प्रस्तुत किया गया, जिसे सदन की ओर से स्वीकृत कर दिया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला सिंह की ओर से जिला पंचायत के रिक्त पड़ी विभिन्न भू-खंडों पर व्यवसायिक भवन बनाए जाने पर सदन में चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया। जिला पंचायत में पूर्व बनाई गई लाइसेंस उपविधि और शुल्क दरों में संशोधन के फलस्वरूप उपविधि लागू करने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन करने के पश्चात समिति के निर्णय के अनुसार उपविधि लागू करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे होर्डिगिं लगाने की उपविधि बनाए जाने पर स्वीकृत प्रदान की गई। इसके बाद, विभिन्न विभागों के कार्यालयाध्यक्षों की ओर से विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही जिला पंचायत सदस्यों के क्षेत्र से संबंधित समस्याओं का निराकरण कराए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह सहित सभी जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें