शाहगंज। तहसील अधिवक्ता समिति के विभिन्न पदों के लिए तीन सितंबर को चुनाव होना है। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को नामांकन के पहले दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 14 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
चुनाव अधिकारी अधिवक्ता रामचंद यादव, रमेश चंद द्विवेदी, लालता प्रसाद यादव, धर्मेंद्र यादव, दुर्गा प्रसाद, मो. आसिफ की देखरेख में पहले दिन की नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान अपने समर्थकों के साथ पहुंचे प्रत्याशियों में अध्यक्ष पद के लिए अमरनाथ सिंह, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, जयप्रकाश चैहान, स्कंद कुमार यादव ने नामांकन किया। महामंत्री पद के लिए सुशील कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश तिवारी, सूर्यमनी तिवारी ने नामांकन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए रामलाल यादव, सह मंत्री के लिए लक्ष्मी शंकर यादव के अलावा सदस्य पद के उम्मीदवार राम सिंह मौर्य, राज बहादुर सिंह, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, अर्जुन सिंह, नवल किशोर ने पर्चा दाखिल किया।