फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के बेचे गए धान का 14.65 करोड़ नहीं हो पाया है भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शासन की ओर से किसानों से धान खरीदने के 72 घंटे में भुगतान करने का फरमान भले ही रहा हो, लेकिन जिले में धान खरीद बंद होने के 24 दिन बीतने के बाद भी किसानों से खरीदे गए धान का भुगतान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

अभी भी किसानों का बेचे गए धान का 14 करोड़ 65 लाख रुपये का भुगतान होना बाकी है, जिसे लेने के लिए किसान जिम्मेदारों का चक्कर लगाने को विवश हैं। वहीं जिम्मेदार ऐसे किसानों का भुगतान नहीं हो पाने के पीछे बैंक खाते से आधार लिंक नहीं होने की बात बताकर चुप्पी साध रहे हैं। जिले में एक नवंबर से लेकर 28 फरवरी तक धान की खरीद की गई। इस दौरान 28 हजार 186 किसानों से कुल 15 लाख 63 हजार 829 कुंतल धान की खरीद की गई। यह धान कुल 303 करोड़ 34 लाख रुपये की खरीदी गई थी। इसमें से 288 करोड़ 68 लाख रुपये का भुगतान किसानों को किया गया है लेकिन अभी भी किसानों का 14 करोड़ 65 लाख रुपये का भुगतान नहीं हो पाया है, जो बकाया है। इससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बकाया भुगतान पाने के लिए किसान अब कार्यालयों का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनको मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है।
उन्हीं किसानों का बेचे गए धान का भुगतान बकाया है, जिनके बैंक खाते से आधार लिंक नहीं है। कारण आधार लिंक नहीं होने से उनके खाते में धनराशि नहीं जा पा रही है। ऐसे किसान जल्द से जल्द अपना आधार बैंक खाते से लिंक करा दें, जिससे उनके खाते में धनराशि भेजी जा सके। - एनके पाठक, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें