फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 चिकित्सा अधीक्षकों का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के 13 चिकित्सा अधीक्षकों का तबादला हो गया है। इनमें दो का प्रभार वापस ले लिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर लक्ष्मी सिंह ने यह स्थानांतरण किया है।
विज्ञापन

उन्होंने आदेश में सभी से बुधवार को नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया है। स्थानांतरित चिकित्सा प्रभारियों में डाक्टर अजय कुमार सिंह केराकत से सीएचसी बरसठी, जबकि डाक्टर एसके दुबे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर, डाक्टर अजय सिंह अधीक्षक बरसठी से रेहटी, डाक्टर संतोष कुमार वर्मा अधीक्षक डोभी से केराकत, डाक्टर एसएन यादव अधीक्षक मडि़याहूं से परामर्शदाता मडि़याहूं, डाक्टर आरपी यादव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर से सीएचसी सुजानगंज, डाक्टर श्रवण यादव अधीक्षक मुफ्तीगंज से डोभी, डाक्टर रमेश चंद्र अधीक्षक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी से अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुईंथाकला, डाक्टर सूर्य प्रकाश यादव सुईंथाकला से सोंधी, डाक्टर आरडी यादव सुजानगंज से स्त्री रोग विशेषज्ञ बदलापुर, डाक्टर मनोज कुमार सिंह रेहटी से मुफ्तीगंज और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज के डाक्टर पंकज पवन अधीक्षक मडि़याहूं, अधीक्षक शाहगंज डाक्टर अमित कुमार सिंह को अधीक्षक बदलापुर की जिम्मेदारी दी गई है। शाहगंज में अभी किसी की तैनाती नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें