जौनपुर। बोर्ड परीक्षा में शनिवार को 1254 छात्र अनुपस्थित रहे। पहली पाली में हाईस्कूल के गृह विज्ञान की परीक्षा में कुल 23062 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से 21908 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 1154 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
इसी प्रकार, पहली पाली में इंटर उर्दू विषय की परीक्षा में कुल 575 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से 546 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 29 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली की इंटर लेखाशास्त्र की परीक्षा में कुल 460 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से 414 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 46 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटर में 25 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस राजकुमार पंडित ने कहा कि शनिवार को सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।