सुईथाकला। थाना क्षेत्र के घुघुरी सुल्तानपुर में शुक्रवार की देर रात एक अधेड़ गेहूं के खेत में बेहोश मिला। ग्रामीणों ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया है।
घुघुरी सुल्तानपुर निवासी सुरेश गौड़ (45) पुत्र रामसहाय शुक्रवार की देर रात शौच के लिए घर से बाहर गया था। दो घंटे तक घर वापस नहीं आने से परिजन उसे ढूंढने निकले थे। इस दौरान घर से ढाई सौ मीटर दूर गेहूं की खेत में बेहोशी की हालत में मिला। इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी शाहगंज अंकित कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद में मृतक और दूसरे पक्ष को धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई थी और जमानत भी मिल गई थी। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।