फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कराने के लिए पहुंची 125 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में सकुशल मतदान कराने की तैयारी जोरशोर से शुरू है। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स भी पहुंचने लगी है, जिससे कोई भी घटना मतदान के दौरान नहीं घटे। फोर्स को विद्यालयों में रोकने की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार को 125 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स जिले में पहुंची है।
विज्ञापन

एएसपी डा. संजय कुमार ने बताया कि जिले के सभी नौ विधानसभाओं में सात मार्च को मतदान होना है। मतदान के दौरान किसी प्रकार की घटना न घटे, इसके लिए फोर्स बुलाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। फोर्स करे रहने के लिए विद्यालयों का चयन किया गया है, जैसे-जैसे फोर्स आती जाएगी। वैसे-वैसे उनको विद्यालय में ठहराया जाएगा। शुक्रवार को 125 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स जनपद में पहुंची है, जिनको चयनित विद्यालयों में रुकवा दिया गया है। केराकत कोतवाल प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि मैक्रोटेक कालेज मूर्तजाबाद में केंद्रीय अर्ध सैनिक बल के 100 जवान पहुंच चुके हैं। यह बटालियन इंस्पेक्टर शालीन कुमार के नेतृत्व में कार्य करेंगे, जो झारखंड से 515 इको से आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें