फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी पीएम न होते तो हिंदी या भोजपुरी फिल्मों में स्टार बन जाते: औवेसी

Fri, 04 Mar 2022 11:35 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

ओवैसी ने सपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा को हराना इनके बूते का नहीं है। उन्हें सिर्फ हमारी पार्टी और उसके सहयोगी दल मिलकर हराएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की इनकी सरकार में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है।
विज्ञापन
जनसभा संबोधित करते एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुटहन। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि तीन तलाक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुस्लिम महिलाओं से मोहब्बत तो बच्चियों के हिजाब से नफरत क्यों है। पीएम कलाकार हैं, यदि वे राजनीति में न होते तो हिंदी या भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार बन गए होते। ओवैसी शुक्रवार को पटैला मदारपुर गांव में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने सपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा को हराना इनके बूते का नहीं है। उन्हें सिर्फ हमारी पार्टी और उसके सहयोगी दल मिलकर हराएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की इनकी सरकार में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। रात दिन एक कर पढ़ाई कर रहा छात्र जब सुबह परीक्षा देने जाता है तो पर्चा लीक हुआ रहता है। वह लाचार होकर बगैर परीक्षा के लौट आता है।

ओवैसी ने कहा कि प्रदेश के चुनाव का नतीजा आते ही एक बार फिर महंगाई के लिए जनता तैयार रहे। उन्होंने कोरोना संक्रमण काल में सरकार को फेल बताया। कहा कि अस्पताल, चिकित्सक और ऑक्सीजन के अभाव में हजारों की जान चली गई। सरकार अंतिम संस्कार तक की व्यवस्था नहीं कर सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें