कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले के 80 स्वास्थ्य इकाइयों पर शनिवार को 10,269 लोगों का कोविड-19 का टीका लगाया गया। अब तक जिले में 13,09,824 टीके की डोज लगाई जा चुकी है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार का दिन केवल दूसरी डोज वालों के टीकाकरण के लिए आरक्षित है। इसलिए दूसरी डोज के लाभार्थी बड़ी संख्या में नजदीक के प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और टीकाकरण का लाभ उठाया। 18 से 44 वर्ष की उम्र के 2,407 लोगों को कोविड-19 का टीका लगा। इस दौरान 45 से 60 वर्ष की उम्र के 5,079 लोगों ने टीका लगवाया। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 2,783 लोगों को टीका लगा। इस तरह से शनिवार को 10,269 लोगों का टीकाकरण हुआ। जिले में अभी तक 13,09,824 टीके की खुराक लग चुकी है। जिसमें से 10,99,855 को पहली तथा 2,09,969 लोगों को दूसरी डोज लगी है।