फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 16 Jun 2024 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कंपनी से ड्यूटी के बाद घर लौट रहे युवक की बाइक में वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर उसे मेडिकल कालेज ले गए, वहां उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के कुसमरा गांव निवासी विनीत प्रजापति (30) उरई में महिंद्रा फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी थे। शुक्रवार शाम वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर जा रहे थे। रात में जब बाइक बोहदपुरा के पास उरई-जालौन हाईवे पर पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद टक्कर मारने वाला चालक वाहन लेकर भाग निकला। राहगीरों ने उसे मेडिकल कालेज भिजवाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से पत्नी संजना, बेटी शिविका व बेटे अक्षांश का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल ब्रह्म प्रकाश तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें