जालौन जिले के कालपी से शुक्रवार शाम हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। यहां एकतरफा प्यार के जुनून में अंधा होकर एक 22 वर्षीय युवक कालपी के ऊंचे रेलवे यमुना पुल के लोहे के गर्डरों पर चढ़ गया। युवक पुल के ऊपर खड़े होकर अपनी प्रेमिका से तुरंत मुलाकात कराने की जिद पर अड़ गया और मांग पूरी न होने पर नीचे कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। इस खौफनाक नजारे को देखकर रेलवे ट्रैक और हाईवे पर राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए और उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला।
आजमगढ़ से लाया था नाबालिग प्रेमिका, पुलिस ने कराया था मुक्त
जानकारी के मुताबिक, कालपी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला भट्टीपुरा का रहने वाला सुहैल (22) आजमगढ़ की रहने वाली एक युवती से एकतरफा प्रेम करता है। कुछ समय पहले सुहैल उस युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लाया था और कालपी में रख रहा था।
पुल पर चढ़कर करने लगा सुसाइड का ड्रामा
इसी बात से बुरी तरह क्षुब्ध होकर सुहैल शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे चुपके से रेलवे यमुना पुल पर पहुंच गया। वह ट्रैक से होते हुए पुल के सबसे ऊंचे लोहे के ढांचे पर जा चढ़ा। पुल के ऊपर युवक को खतरनाक स्थिति में देखकर वहां से गुजर रहे रेल यात्रियों और स्थानीय लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ऊपर से चिल्ला रहा था कि जब तक उसकी प्रेमिका को आजमगढ़ से कालपी बुलाकर उससे नहीं मिलाया जाता, वह नीचे नहीं उतरेगा।
पुलिस और प्रशासन की टीम करती रही काउंसिलिंग
पुल के ऊपर चढ़े सुहैल को नीचे उतारने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बेहद सूझबूझ से काम लिया। पुलिसकर्मी नीचे से लगातार लाउडस्पीकर के माध्यम से उसे समझाने-बुझाने में जुटे रहे। अधिकारी उसे आश्वासन देते रहे कि उसकी बात सुनी जाएगी, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा और लगातार पैर फिसलने का नाटक कर प्रशासन पर दबाव बनाता रहा।