फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: तालाब के पास युवक से मारपीट, नौ के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। जोशियाना तालाब के पास मंगलवार रात रंगबाजी को लेकर नौ लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। हमले में युवक के सिर में चोट आई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरीपुरा निवासी आकाश कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात वह जोशियाना स्थित तालाब के पास टहल रहा था। इसी दौरान चुर्खीबाल निवासी राघव, नमन कुमार, ऋषभ, अभय उर्फ रुद्ध, आशीष, समीर, यश, रोहित और नीतू वहां पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने रंगबाजी दिखाते हुए गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर दी, जिससे उसके सिर में चोट लग गई।
विज्ञापन

शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सभी नौ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें