फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: फोन पर कहासुनी के बाद युवती ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
फोटो - 02 मृतक साक्षी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
माधौगढ़। गोहन थाना क्षेत्र के बिजदुवां गांव में शनिवार सुबह एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी शादी आगामी 10 मार्च को तय थी। परिजनों के अनुसार, मंगेतर से फोन पर हुई कहासुनी के बाद उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

बिजदुवां गांव निवासी बलराम कुशवाहा की पुत्री साक्षी (20) की शादी माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के असहना गांव निवासी रवि कुशवाहा से होनी थी। शनिवार सुबह साक्षी और रवि के बीच फोन पर किसी बात पर बहस हुई थी। इस कहासुनी के कुछ देर बाद साक्षी ने अपने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगा लिया। परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी अंबुज यादव और थाना प्रभारी सतीश कुमार मौके पर पहुंचे। उनके साथ फोरेंसिक टीम भी मौजूद थी। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। क्षेत्राधिकारी अंबुज यादव ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साक्षी के अचानक चले जाने से परिवार सदमे में है। मृतका की मां सुखा देवी, बहन शिवानी और भाई विपिन का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में इस घटना से शोक का माहौल है। शादी की तैयारियों के बीच हुई इस घटना से सभी स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें