फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मालवीय नगर बवाल का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। मालवीय नगर में हुए बवाल के मुख्य आरोपी फैजान को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान मुकदमे में गंभीर धाराएं भी बढ़ाई हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, यह घटना 16 जुलाई को मालवीय नगर में हुई थी। दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट और बवाल हुआ था। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने पहले मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना में बवाल और वसूली से संबंधित धाराएं भी जोड़ी गईं। उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह ने पुलिस टीम के साथ शनिवार को कार्रवाई की। आरोपी फैजान को महंत नगर क्षेत्र के चंदुर्रा मार्ग से गिरफ्तार किया गया। कोतवाली पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
मालवीय नगर निवासी हरदास कुशवाहा ने कोतवाली में तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि 16 जुलाई को फैजान ने अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उनके और उनके पुत्र रोहित के साथ गाली-गलौज की। दोनों के साथ मारपीट भी की गई, जिससे वे घायल हो गए। हरदास ने फैजान पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर फैजान और उसके अज्ञात साथियों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें