फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू है नुकसानदेह, न करें सेवन, लोगों को करें जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व तंबाकू निषेध दिवस के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विशेष अभियान शुरू हुआ है। यह अभियान 15 जून तक चलेगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस को सफल बनाने के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। ग्रामीण क्षेत्र में आशा एवं एएनएम के माध्यम से तंबाकू सेवन एवं धूम्रपान करने से मनुष्य के शरीर में होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य की जानकारी दी जाएगी। एसीएमओ एवं एनटीपीसी के नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि धूम्रपान करने से शरीर के साथ आसपास के लोगों में भी सांस संबंधी बीमारी फैलती है। व्यक्ति को स्वयं व आसपास के लोगों को धूम्रपान करने से रोकना चाहिए। एनटीपीसी की जिला सलाहकार तृप्ति यादव ने कहा कि जो व्यक्ति धूम्रपान छोड़ना चाहता है वह जिला चिकित्सालय उरई के कमरा नंबर 14 में तंबाकू उन्मूलन केंद्र के काउंसलर महेश कुमार से परामर्श ले सकता है।
------------------------
डेंगू के डंक से बचाव के लिए बरतें सावधानी
राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर मलेरिया अधिकारी कार्यालय में हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। एसीएमओ एवं वेक्टर बार्न डिजीज के नोडल अधिकारी डॉ. एसडी चौधरी ने कहा कि डेंगू का मच्छर हमेशा साफ पानी में पनपता है। हर हफ्ते घर के सभी बर्तन का पानी बदलते रहें ताकि मच्छर पनप ही न पाए। लापरवाही करने पर समस्या हो सकती है। वह सोमवार को डेंगू दिवस पर जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय में आयोजित जागरुकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. जीएस स्वर्णकार ने कहा कि हर रविवार मच्छर पर वार. लार्वा पर प्रहार कार्यक्रम होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग, बेसिक, माध्यमिक शिक्षा, नगर निकाय, पंचायती राज, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, सिंचाई विभाग, उद्यान विभाग के साथ मिलकर काम किया जाएगा। मलेरिया निरीक्षक सुरेश नागर ने बताया कि वर्ष 2021 में जिले में डेंगू के 367 मामले थे। इस साल अब तक दो मामले मिले हैं। कार्यक्रम में आशुतोष वाजपेयी, संजू, रियाजुल हक, परमेश्वरी दयाल, रामप्रकाश आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद मलेरिया विभाग की टीम ने जालौन रोड, डीएम कालोनी, आफिसर कालोनी आदि में जाकर फागिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें