फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ले के सभी हैंडपंप खराब, पानी की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। नगर के मोहल्ला हरीगंज के लोग पेयजल की समस्या से परेशान हैं। मोहल्ले में लगे सभी हैंडपंप खराब हैं। वाटर कूलर भी खराब पड़े हुए हैं। मोहल्ले के सभासद श्याम यादव का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी हैं। फिर भी पालिका ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

हरीगंज मोहल्ले में 12 हैंडपंप लगे हैं। एक वाटर कूलर काली देवी मंदिर में लगा है। मोहल्ले के सभी हैंडपंप और मंदिर में लगा वाटर कूलर खराब पड़ा है। इससे मोहल्ले के लोग परेशान हैं। मोहल्ले के लोग सुबह से ही पानी की तलाश में निकलते हैं। उन्हें एक बाल्टी पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। सभासद श्याम यादव ने बताया कि सात मई को खराब हैंडपंप व वाटर कूलर को लेकर एक प्रार्थना पत्र अधिशाषी अधिकारी और पालिकाध्यक्ष को दिया था। इसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। हैंडपंप और वाटर कूलर का रखरखाव नगर पालिका के हाथ में है। फिर भी पालिका हरीगंज के लोगों की समस्या की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है। जिससे लोग परेशान है गुहार लगाने पर भी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें