फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन में अधिक दहेज की मांग को लेकर महिला को मारपीट कर भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सवांद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालौन। दहेज में 5 लाख रुपये व कार न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बालमभट्ट निवासी राहतनाज पत्नी सुलेमान अहमद ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी ग्राम रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार उत्तराखंड निवासी सुलेमान पुत्र इकबाल अहमद के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ समय तक तो सब ठीक रहा इसके बाद पति सुलेमान, ससुर इकबाल अहमद, सास नसरीन उर्फ सक्खो, देवर सुल्तान, ननद नजराना व नननोई इमरान ने दहेज के रूप में 5 लाख रुपयों के साथ कार की मांग शुरू कर दी। न देने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान उसके एक बेटी हुई। जिसको लेकर उसे उलाहना दिया जाने लगा। ससुराली उस पर बेटी को मारने का दबाव बनाने के साथ ही मायके से रुपये व कार लाने का दबाव बनाते रहे। पीड़िता ने बताया कि कुछ समय पूर्व उसके ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया था। जिसके बाद वह अपने मायके में पिता के यहां रह रही है। पीड़िता ने पुलिस से ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई कर उसे न्याय दिलाने की मांग की है। कोतवाल रमेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि महिला की शिकायत पति समेत 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें