फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिला को बंधक बना जेवरात छीने, चार पर रिपोर्ट

Thu, 14 Mar 2024 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। महिला को कार से ले जाकर बंधक बनाकर मारपीट कर जेवरात छीन लेने के मामले में पुलिस ने दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के पिपरायां गांव निवासी सुमित द्विवेदी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है, बताया कि 4 फरवरी को गांव से ही अपनी मां के साथ राजू नाम के व्यक्ति की बोलेरो में बैठकर कानपुर देहात के लिए निकला था। कालपी पहुंचने पर जब वह मुन्ना फुल पावर चौराहे पर पान मसाला लेने के लिए उतरा, तभी कोतवाली क्षेत्र के देवपुरा निवासी राजू व रामअवतार अपने दो साथियों के साथ उसकी मां को लेकर चले गए थे। उसने काफी खोजबीन की थी। लेकिन उसकी मां का पता नहीं चला था।
विज्ञापन

दो दिन बाद आरोपी उसकी मां को जोल्हूपुर मोड़ पर छोडकर भाग गए थे। जब वह घर पहुंची तो उसने बताया था कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसके जेवरात व सामान छीन लिए थे। युवक की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी कामता प्रसाद ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें