फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में महिला ने खुद को आग लगाई, गंभीर

विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। कस्बे के गांधीनगर में एक महिला ने मायके में अज्ञात कारणों के चलते खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। महिला की चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर लगभग तीन बजे गांधीनगर निवासी श्यामकिशोर की विवाहिता पुत्री पूजा पत्नी सुरेंद्र घर पर अकेली थी तभी अचानक मिट्टी का तेल डाल कर अज्ञात कारणों के चलते उसने आग लगा ली। पड़ोसियों ने यूपी 100 और कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी।
कोतवाल ने महिला को अपनी गाड़ी में बैठा कर सीएचसी में भर्ती कराया। बताया गया है कि महिला मानसिक रूप से बीमार रहती है। एक दिन पहले रविवार को ही वह अपनी ससुराल साकिन से कोंच मायके आई थी। तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा भी सीएचसी पहुंच गए थे, उन्होंने महिला के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें