फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: हादसे में घायल महिला की मौत, हंगामा

Sat, 28 Dec 2024 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। सड़क पर अचानक मवेशी के आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई और उसमें सवार महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन सीएचसी कदौरा ले गए। जहां डॉक्टर ने महिला का इलाज नहीं किया। इससे परिजन हंगामा काटने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करवाकर महिला को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कालेज भेजा। महिला के भाई का आरोप है कि उसकी बहन डेढ़ घंटे तक स्ट्रेचर पर ही तड़पती रही। लेकिन इलाज न मिलने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के भेड़ी डांडा के मजरा घरौंदा निवासी शकुंतला (40) गांव के ही एक युवक के साथ बाइक से कंबल वितरण कार्यक्रम में कंबल लेने गई थीं। लौटते समय जब बाइक जलालपुर के पास पहुंची तभी बाइक से सामने अन्ना मवेशी आ गया। इससे बाइक सवार महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। युवक की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने महिला को सीएचसी पहुंचाया।
परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अपने आवास से बाहर नहीं निकले। महिला डेढ़ घंटे तक स्ट्रेचर पर पड़ी तड़पती रही। इलाज न मिलने से नाराज परिजनों ने सीएचसी में हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराकर महिला को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज पहुंचाया। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष प्रभात सिंह ने बताया कि महिला को परिजन घायल अवस्था में सीएचसी लाए थे। एंबुलेंस उपलब्ध कराकर मेडिकल कालेज भेज दिया गया था। जलालपुर थाने को भी सूचना दे दी गई थी। सीएचसी प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि वह अपने निजी काम से बाहर थे। ड्यूटी पर कौन डॉक्टर था, इसकी जानकारी नहीं है। इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें