उरई। गृह कलह से तंग महिला ने साड़ी का फंदा बनाकर कमरे में लगे पंखे के हुक से फांसी लगाकर जान दे दी। देर रात परिजनों की आंख खुली तो महिला को फंदे पर लटका देख होश उड़ गए। परिजन महिला को जिला अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया। मृतका के भाई कृष्णकांत ने परिवार वालों पर गृह कलह का आरोप लगाया है। वहीं चौकी इंचार्ज साबिर अली का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। मायके पक्ष से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर हनुमान चबूतरा के पास नरसिंह दास की 40 वर्षीय पत्नी गीता ने रविवार रात कमरे में साड़ी से कमरे में लगे पंखे के हुक से फांसी लगा ली। देर रात परिजनों की आंख खुली। कमरे से आवाज न आने पर परिजन दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे। महिला को फंदे पर लटका देख होश उड़ गए। फंदेे से उतार कर मायके वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मायके वाले व परिजनों ने जिला पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई कृष्णकांत ने आरोप लगाया है कि तीन दिन पहले मधू के परिजन आए थे। तब घर में विवाद हुआ था। इससे वह तनाव में रह रही थी।
चौकी प्रभारी ने बताया कि उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
,