फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला ने फांसी लगाई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। महिला ने संदिग्ध हालत में फांसी लगा ली। सुबह जब पति को जानकारी हुई तो उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के जमरेही खुर्द निवासी ईश्वर दयाल शहर के मोहल्ला गांधी नगर में किराए के कमरे में पत्नी सरला (21) के साथ रहता था।
रविवार की देर रात संदिग्ध हालात में कमरे में लगे पंखे के कुंउे से रास्सी डाल कर सरला ने फांसी लगा ली, जिससे वह अचेत हो गई। सुबह जब पति ने महिला को फंदे से लटका देखा तो उसने महिला को उतार कर जिला अस्पताल ले गया।
विज्ञापन

डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति ने बताया कि उसकी शादी डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। महिला के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें