फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जेवर-नकदी गायब होने की शिकायत पर महिला से मारपीट, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के बसोव गांव में बैग से जेवर और नकदी गायब होने की शिकायत करना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि शिकायत के बाद नाराज होकर दबंगों ने महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार झांसी जनपद के मऊरानीपुर निवासी संगीता कुशवाहा 30 अप्रैल को अपने जीजा के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने बसोव गांव आई थीं। रात में सोते समय उन्होंने बैग, जिसमें सोने-चांदी के जेवर, कपड़े और करीब 32 हजार रुपये नकद थे, घर की एक महिला को सुरक्षित रखने के लिए दे दिया था।

आरोप है कि देर रात कुछ लोग बैग लेकर जाते दिखाई दिए। पूछने पर उन्होंने सामान दूसरे कमरे में रखने की बात कही। अगले दिन जब पीड़िता अपने घर पहुंची और बैग खोला तो उसमें रखे जेवरात और नकदी गायब मिले।
विज्ञापन


पीड़िता सोमवार को दोबारा बसोव पहुंची और जब उसने इस संबंध में पूछताछ की तो आरोपियों ने पहले टालमटोल किया और बाद में साफ इंकार कर दिया। इसके बाद महिला ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत से नाराज होकर आरोप है कि देर रात ग्राम तीतरा खलीलपुर में उसकी बहन के जेठ ने महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट कर दी। घटना में संगीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया गया।

बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता ने पुलिस से चोरी गए जेवरात और नकदी की बरामदगी के साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कोतवाल ब्रजेश बहादुर ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें