फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: उधारी के रुपये मांगने पर ग्राहक ने दुकानदार पर पत्थर से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। उधार के पैसे मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद झगड़े में बदल गया। एक ग्राहक ने मीट दुकानदार पर पत्थर से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के समय दोनों पक्षों के नशे में होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

कस्बे मोहल्ला आराजीलेन निवासी मीट विक्रेता रहीश ने कुछ दिन पहले एक ग्राहक को मुर्गा उधार दिया था। सोमवार को उसने ग्राहक से 540 रुपये मांगे। इस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गाली-गलौज के साथ मारपीट होने लगी। इसी दौरान ग्राहक ने सड़क से पत्थर उठाकर रहीश के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों को अलग किया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। घायल दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें