फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पति की मौत की खबर सुन विवाहिता ने भी जहर खाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरोदा कलां गांव में पति-पत्नी के विवाद में पति ने जहर खा लिया था। उपचार के दौरान उसकी झांसी में मौत हो गई। जानकारी पर रविवार को उसकी पत्नी ने भी जहर खा लिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, यहां से उसे उरई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कैलिया थाना क्षेत्र के बरोदा कलां गांव निवासी दीपू पटेल (40) ने घरेलू विवाद में 28 मार्च को जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी कोंच ले गए, यहां से हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान शनिवार शाम उसकी मौत हो गई। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी लवली (35) गहरे सदमे में आ गई और उसने चूहे मारने की दवा खा ली।
परिजन आनन-फानन में उसे कोंच के निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे उरई रेफर कर दिया गया। उधर, पोस्टमार्टम के बाद दीपू का शव झांसी से गांव पहुंचा। परिजन ने बताया कि दीपू की शादी वर्ष 2011 में हुई थी लेकिन दंपती की कोई संतान नहीं थी। वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। कोतवाल बृजेश बहादुर सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। (संवाद )
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें