फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड की मौत

विज्ञापन
फोटो - 09 मृतक सूर्यांश तिवारी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
जालौन। बंगरा रोड पर छिरिया सलेमपुर के पास शुक्रवार देर रात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे कालपी विधायक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सिक्योरिटी गार्ड हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी सूर्यांश तिवारी (22) शुक्रवार को किसी काम से उरई आए थे। परिजन ने बताया कि रात में वह लौट रहे थे। जालौन कोतवाली क्षेत्र के बंगरा रोड स्थित छिरिया सलेमपुर के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सूर्यांश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन ने बताया कि सूर्यांश गुजरात में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। उनकी तीन बहनें हैं। बेटे की मौत से मां मालती तिवारी, पिता जितेंद्र तिवारी व अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। कोतवाल हरिशंकर चंद्र ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें