उरई। उरई रेलवे स्टेशन की खराब पड़ी नलकूप की मोटर झांसी से आने के बाद ठेकेदार ने मंगलवार को उसे फिट कर दिया है। देर शाम पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई। इससे यात्रियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
बता दें कि उरई रेलवे स्टेशन पर पिछले चार दिनों से बिजली संकट था। विश्रामालय, प्रतीक्षालय में पानी की समस्या थी। मंगलवार को यात्रियों ने पानी न मिलने पर हंगामा भी किया था। इस खबर को अमर उजाला ने 17 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसे संज्ञान में लेकर झांसी मंडल के अधिकारियों ने तत्काल मंगलवार को टीम भेजी। जो सीनियर सेक्शन इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल स्टोर) के एमयू खान के नेतृत्व में आकर नलकूप के खराब पंप की मोटर को ठीक की। बीके श्रीवास्तव ने बताया कि पंप की मोटर खराब होने के चलते पानी की समस्या हो रही थी। पंप हाउस में नई मोटर लगा दी गई है। अब समस्या दूर हो गई है।