फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: तीसरी शादी कर रहा था पत्नियों ने रुकवाई

Sat, 25 May 2024 10:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। दो शादियां होने के बाद भी युवक तीसरी शादी करने जा रहा था। तभी इसकी जानकारी होने पर उसकी पत्नियां समारोह स्थल पर पहुंच गई और शादी रुकवा दी। इसके बाद दोनों ने डीएम और एसपी से आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बजीदा गांव निवासी विनीता ने डीएम व एसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि उसकी शादी कस्बा व थाना एट निवासी जितेंद्र के साथ 14 फरवरी 2014 को हुई थी। इससे बाद उसके पति जितेंद्र कुमार ने हमीरपुर जिले के जिगनी निवासी पूजा से शादी कर ली थी। पूजा ने बताया कि उसके पति ने उसे गुमराह कर बताया था कि उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। बाद में जब पूजा को पता चला कि वह पहले ही ही शादीशुदा है तो उसने इसका विरोध किया। इस पर पति ने मारपीट की।
विनीता ने बताया कि थोड़े दिन बाद पति के साथ थाना एट में समझौता हो गया। इसके बाद कुछ दिन के लिए मायके चली गई। तभी पता चला कि उसका पति जितेंद्र कुमार दो पत्नियां होने के बाद तीसरी शादी झांसी जिले की दीपा से 24 मई को शादी करने वाला है। जानकारी होते ही उसने पूजा को फोन किया और दोनों पत्नियां अपनी बच्चियों को लेकर शादी होने से पहले पहुंच गई और थाना पुलिस की मदद से जालसाज पति जितेंद्र कुमार की तीसरी शादी रुकवा दी। दोनों शादीशुदा पत्नियों ने डीएम व एसपी को शिकायती पत्र देकर पति जितेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें