फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 75 साल से पक्की सड़क का इंतजार, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
जोल्हूपुर-मदारीपुर मार्ग से इमिलिया खुर्द तक सड़क निर्माण की मांग, बरसात में आवागमन होता है दुश्वार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी। तहसील क्षेत्र के इमिलिया खुर्द गांव के ग्रामीण करीब 75 वर्षों से पक्की सड़क निर्माण की राह देख रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जोल्हूपुर-मदारीपुर मार्ग से गांव तक पक्की सड़क बनवाने की मांग की है।

ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के बाद से अब तक गांव को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। बरसात के दिनों में रास्ता खराब होने से आवागमन प्रभावित हो जाता है। गांव के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को भी विद्यालय आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार गांव वन विभाग के अधीन होने के कारण सड़क समेत अन्य विकास कार्यों में अड़चन आ रही है। वन विभाग के गाटा संख्या 147 में सड़क निर्माण के लिए राजस्व विभाग में बंजर के नाम दर्ज सरकारी भूमि से संबंधित प्रक्रिया को लेकर पूर्व में भी अधिकारियों से मांग की जा चुकी है।
विज्ञापन

सुनील कुमार, देवेंद्र पाल, दलवीर, प्रदीप, बाबूराम, रमेश और लल्लन समेत ग्रामीणों ने डीएम से मामले का संज्ञान लेकर पीडब्ल्यूडी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें