फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जनसेवा के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा से देश सेवा के तहत बुधवार को जनसेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश देते हुए सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। विकास भवन परिसर से सीडीओ केके सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों सहित अन्य प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
विज्ञापन

यात्रा विकास भवन से जिला परिषद, आंबेडकर चौराहा और शहीद भगत सिंह चौराहा होते हुए टाउन हॉल पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता, सामाजिक जिम्मेदारी और पात्र लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संदेश दिया गया।
टाउन हॉल में सीडीओ केके सिंह ने अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रतिभागियों को सेवा भावना के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सेवा केवल दायित्व नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी है। अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही वास्तविक जनसेवा है। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से निष्ठा, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, डीसी मनरेगा रामेंद्र सिंह, जिला विकास अधिकारी निशांत पांडेय आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें