फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो ग्राम पंचायतों में हुआ मतदान

विज्ञापन
रामपुरा के किरवाह मतदान केंद्र से वोट डालकर निकलते मतदाता। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। उपचुनाव कार्यक्रम के तहत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले में कुठौंद ब्लाक के किरवाहा रामपुरा व महेबा के गांव लौना में ग्राम प्रधान पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। लौना में 70.28 फीसदी तो किरवाहा रामपुरा में 50.15 फीसदी मत पड़े। दोनों ही ब्लाकों में 5 फरवरी को गिनती की जाएगी। मतपेटियों को सील कर ब्लाक कार्यालय में बने स्ट्रांग रूम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रख दिया गया है।
विज्ञापन

कुठौंद विकास खंड की ग्राम पंचायत किरवाहा रामपुरा में पांचों सुरक्षा व्यवस्था की बीच प्रधान पद के लिए मतदान हुआ। मतदान में ग्राम किरवाहा 650 मतों में से 341 मत पड़े वहीं रामपुरा में 678 में से 325 मत पड़े। मतदाताओं की सुस्ती के बीच ग्राम पंचायत में मात्र 50.15 फीसदी मतदान हुआ। बता दें कि ग्राम पंचायत किरवाहा रामपुरा दोनों गांवों को मिलाकर बनी है। जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या 1328 है।
ग्राम पंचायत में करीब आठ माह पूर्व पत्नी की हत्या के मामले में प्रधान को आजीवन कारावास की सजा हो गई थी, जिससे यह सीट रिक्त हो गई थी। प्रशासन से जारी उपचुनाव कार्यक्रम के बाद इस सीट के लिए कुल पांच दावेदारों ने नामांकन किया था, जिसमें अजीत सिंह, आंनद कुमार, महेन्द्र कुमार, सरोज देवी, सत्यपाल आदि मैदान में थे। पांचों के बीच कांटे का मुकाबला माना जा रहा है। आरओ अनिल कुमार अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण विभाग ने बताया कि दोनों गांव में कुल 1328 मतदाता हैं जिसके सापेक्ष कुल 666 मत पड़े है। वहीं शांति पूर्ण मतदान को लेकर एसओ कुठौंद सुधाकर मिश्रा ने कई बार बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विकास खंड महेबा के गांव लौना में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मतदाताओं ने मतदान में बद चढ़कर हिस्सा लिया। देर शाम प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदान पेटियों में बंद किया गया। मतदान के दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। बताते चलें कि ग्राम पंचायत लौना में प्रधान को एक आपराधिक मुकदमे में सजा हो गई थी, जिससे लौना सीट काफी समय से खाली चल रही थी।
हाल ही में जिला प्रशासन से जारी लौना में प्रधान पद के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित किया था। जिसमें उषा देवी पत्नी देवेंद्र कुमार, शिवपाल सिंह पुत्र बलराम व वीरसिंह पुत्र संतराम सहित तीन प्रत्याशी मैदान में थे, एक प्रत्याशी राकेश गुप्ता ने पहले ही पर्चा वापस ले लिया था। तीनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। चुनाव अधिकारी के अनुसार गांव में मतदाताओं की संख्या 1003 थी, जिसमें से 705 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। ग्राम पंचायत में कुल 70.28 फीसदी मतदान हुआ। वहीं मतगणना 5 फरवरी को महेबा ब्लॉक में होगी।

मतदान केंद्र पर मौजूद बीडीओ व पुलिसकर्मी- फोटो : ORAI

मतदान केंद्र पर पेटी को सील करते कर्मचारी- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें