फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों व जजी परिसर में पुलिस ने की चेकिंग

विज्ञापन
विकास भवन स्थित इलाहाबाद बैंक से चेकिंग कर निकलते एसपी सतीश कुमार - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। हड़ताल के चलते तीन दिन बाद खुली बैैंकों में भीड़भाड़ को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधिकारियों ने बैंकों की चेकिंग की और संदिग्धों से पूछताछ कर बैंक कर्मचारियों से सुरक्षा की जानकारी ली। वहीं जिला जजी में भी सुरक्षा को लेकर चेकिंग अभियान चलाकर पूछताछ की। वहीं बैंकों में लगे सायरन, सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए।
विज्ञापन

एसपी डा.सतीश कुमार व एएसपी अवधेश सिंह ने सोमवार दोपहर पुलिस फोर्स के साथ इलाहाबाद बैंक, जिला परिषद, विकास भवन, राजमार्ग स्थित ओवर सीज, कालपी बस स्टैंड, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक समेत आधा दर्जन बैंक शाखाओं में जाकर चेकिंग कर बैंक के अंदर मौजूद संदिग्ध लोगों से पूछताछ की और उनके बैंक खाता व अन्य कागजातों की जांच की। वहीं उन्होंने बैंक कर्मचारियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और सतर्कता बरतने की निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बैंक में संदिग्धों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। वहीं उन्होंने बैंक के बाहर खड़े लोगों से भी पूछताछ कर वाहनों की चेकिंग की। फिर एएसपी डा.अवधेश सिंह, सीओ संतोष कुमार व एसआई अशोक कुमार ने कोतवाली पुलिस फोर्स के साथ जिला जजी परिसर में गेटों पर लगे मेटल डिटेक्टर देखे और जजी की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों से जानकारी लेकर निर्देश दिए कि जिला न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी न मिले। वहीं उन्होंने जजी परिसर में बने कंट्रोल रूम में जाकर सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें