फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पेड़ से फंदे पर लटका मिला ग्रामीण का शव

Mon, 24 Jun 2024 10:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। ग्रामीण का शव सोमवार सुबह गांव के बाहर कोंच रोड पर लगे नीम के पेड़ से रस्सी पर लटका मिला। सुबह ग्रामीणों ने फंदे पर शव लटका देख इसकी जानकारी पुलिस और परिजनों को दी।
विज्ञापन

जानकारी पर सीओ थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेढ़र थाना क्षेत्र के खकसीस गांव निवासी अरविंद्र बाल्मीकि (55) मजदूरी करता था। सोमवार सुबह उसका शव गांव के बाहर कोंच रोड पर लगे जामुन के पेड़ से उसक शव फंदे पर लटका मिला। जानकारी पर पहुंचे पिता पन्नालाल ने बताया कि उसकी पत्नी का दस वर्ष पहले निधन हो जाने से वह तनाव में रहता था। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके दो बेटियां व एक बेटा है। वह रविवार की रात कुछ देर में आने की बात कहकर घर से निकल गया था। उसने फंदा क्यों लगाया, यह वजह परिजन नहीं बता पाए। उसकी मौत से मां टकोरा देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सीओ शैलेंद्र कुमार वाजपेयी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

-
युवक ने फंदा लगाकर जान दी
फोटो - 11 मानवेंद्र की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
फोटो - 12 पोस्टमार्टम हाउस में बैठे परिजन। संवाद
युवक ने फंदा लगाकर जान दी
थाना क्षेत्र के तिरावली गांव का था निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुठौंद। युवक ने घर के कमरे में लगे हुक से गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो शव फंदे पर लटका देख घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के तिरावली गांव निवासी मानवेंद्र उर्फ डिप्टी (30) रविवार को खाना खाने के बाद परिजनों के साथ सो गया। देर रात वह दूसरे कमरे में गया और गमछे का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह परिजन जब उसने कमरे में पहुंचे तो शव फंदे पर लटका देख घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि युवक खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसका बड़ा भाई रामफल आर्मी में है। उसके तीन बच्चे हैं। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। युवक की मौत से पत्नी समुद्री देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी केपी सरोज का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें