कदौरा। गांव मरगांया में मनरेगा के तहत बनवाई गई सीसी सड़क का रविवार को जेई अमित मिश्रा ने निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण में पीली ईंट का उपयोग मिलने पर नाराजगी जताते हुए सभी ईंट हटवाकर अच्छी ईंट लगवाने का निर्देश दिया।
गांव में कीचड़ की समस्या होने की शिकायतों पर शासन ने मनरेगा के तहत 10 लाख रुपये की सीसी सड़क बनने का बजट पास किया था। ठेकेदार ने सड़क में घटिया सामग्री का प्रयोग कर सड़क तैयार कर दी। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने अधिकारियों से की थी। इस शनिवार को जांच करने पहुंचे अवर अभियंता अमित मिश्रा को सड़क के किनारों पर छपाई, पानी निकासी की व्यवस्था नहीं मिली। इसके साथ ही निर्माण में पीली ईंट प्रयोग करने का भी मामला सामने आया।
इसके बाद उन्होंने कठपुरवा व ताहरपुर में मनरेगा के तहत हो रहे कार्यो का भी निरीक्षण किया। यहां भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि मनोज, अवध पाल, नितेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।