फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य में लगे मजदूर की गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटरा। वन विभाग के निर्माणाधीन निगरानी टावर का छज्जा मजदूर पर गिर गया। छज्जे का मलबा गिरने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसके साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों व कारीगरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां पर शनिवार की देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोटरा कस्बा निवासी अमरचंद का 28 वर्षीय पुत्र हरीसिंह मजदूरी करता था। शनिवार को वह सैदनगर स्थित करथरा गांव में वन विभाग के निर्माणाधीन निगरानी टावर में काम कर रहा था। दोपहर में टावर की तीसरी मंजिल पर काम चल रहा था। तभी छज्जा की शटरिंग टूटने से मजदूर अमरचंद्र नीचे गिर गया। उसके ऊपर गिरे मलबे से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। साथी मजदूर उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से झांसी भेज दिया गया। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके भाई रामहेत ने बताया कि हरी सिंह दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मौत से मां राजेश्वरी, पत्नी सुनैली, बेटी मोहिनी, बेटे पारस, अभिषेक का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें