फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाग पंचमी पर पूजे गए शिव के आभूषण

विज्ञापन
-महंतनगर स्थित नाग मंदिर में नाग पूजा करती महिलाएं - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन/माधौगढ़/कोंच। नागपंचमी नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को पारंपरिक ढंग से मनाई गई। लोगों ने नागों की पूजा के साथ नाग को दूध पिलाकर नुकसान न पहुंचाने की प्रार्थना की। घर पर आए सपेरों से नाग के दर्शन लिए और यथासंभव दान दिया।
विज्ञापन

श्रावण शुक्ल पंचमी को नागपंचमी पर्व के रूप में मनाया जाता है। सनातन परंपरा में पंच तत्वों के साथ पशुओं, पेड़ों को भी पूजने की परंपरा है। इस तरह नागों की पूजा का विशेष महत्व है। भगवान शिव तो उन्हें आभूषण की तरह गले में ही धारण करते हैं। नागों को एक मायने में इंसानों का मित्र माना जाता है। वे चूहों को खाकर उनकी संख्या सीमित रखते हैं। बड़ी संख्या में चूहे होने पर वे फसलों और अनाज को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा बरसात के मौसम में नागों के घरों में पान भर जाने के कारण वह जमीन पर विचरण करने लगते हैं। ऐसे उनके प्रकोप से बचने के लिए लोगों नागपंचमी के मौके पर उन्हें दूध पिला नुकसान न पहुंचाने की प्रार्थना करते हैं। नागपंचमी के मौके पर घरों में भोजन बनाकर घर के मुख्य द्वार पर नाग की आकृति बनाकर उनकी पूजा की गई। साथ ही क्षमा याचना कर दया बनाए रखने की प्रार्थना की।
कोंच संवाद के अनुसार नाग पंचमी पर्व पर सुबह से ही कोंच नगर के पहाड़गांव रोड स्थित महंतनगर में नाग मंदिर पर लोगों ने पहुंचकर पूजा पाठ किया और गाय के गोबर से नाग-नागिन उकेरकर दुग्ध चढ़ाते हुए सर्पदोष से मुक्ति के लिए प्रार्थना की। वहीं बगीचों, खेत खलिहानों एवं तालाबों, कूपों आदि के आसपास बनीं बांबियों पर भी लोगों खासतौर पर महिलाओं ने पहुंचकर दुग्ध और सत्तू से बने नाग चढ़ाकर नाग देवता की पूजा की। घरों एवं प्रतिष्ठानों पर भी तांबे के नाग-नागिन की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर सत्तू खाने का भी रिवाज है सो महिलाओं और बच्चों ने नाग पूजा के बाद महंतनगर में नाग मंदिर के आसपास बैठकर सत्तू और साथ ले जाए गए पकवान खाकर हल्की फुल्की पिकनिक भी मनाई।
विज्ञापन

माधौगढ़ संवाद के अनुसार नागपंचमी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ररूआ महादेव हरौली, रामेश्वरम मंदिर, निचावड़ेशवर मंदिर निचावडी़ पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें