फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय की मांग पर महिलाओं ने किया बीडीओ कार्यालय का घेराव

विज्ञापन
-बीडीओ कार्यालय में शिकायत करने जाती महिलाएं। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। ब्लाक कुठौंद में छह ग्राम पंचायतों से आई महिलाओं ने बुधवार को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) का घेराव किया। उन्होंने बीडीओ को शौचालय की मांग को लेकर ज्ञापन भी दिया। तब बीडीओ ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि जल्द जांच कराकर सभी पात्रों को शौचालय दिलाए जाएंगे। इसके बाद ही महिलाएं वापस हुईं।
विज्ञापन

युवा शक्ति संगठन के ब्लाक कोआर्डिनेटर नरपाल सिंह ने बताया कि उनका संगठन ब्लाक क्षेत्र में काम करता है। जिसमें कैंथवा, जखा, गिगौरा, नाहिली, नौरेजपुर, जरगांव, जहटौली आदि गांवों में बड़ी संख्या में शौचालय की व्यवस्था नहीं है। उनके साथ नब्बे परिवार की महिलाएं आई है जो शौचालय की मांग कर रही है। उनका कहना है कि शौचालय न होने के कारण शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है। खंड विकास अधिकारी ने प्रार्थनापत्र लेने के बाद आश्वासन दिया कि सभी पात्रों को जांच के बाद शौचालय दिलाए जाएंगे। इस दौरान पंचायत लीडर मांडवी शर्मा, अंशुल, नेहा, शमा बेगम, नीरज, रक्षा कुशवाहा, विपिन कुमार, सोनम, मीना, मोहिनी, विष्णु आदि महिलाएं शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें