मुहम्मदाबाद। डकोर खंड विकास कार्यालय में क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधानों की खुली बैठक हुई। इसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों के विकास कार्य संबंधी ढाई करोड़ रुपये के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लाक प्रमुख नेहा यादव ने कहा कि विकासखंड के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में क्षेत्र पंचायत से नाली, खड़जा, चकरोड जैसे कच्चे पक्के विकास कार्यों को करवाया जाएगा। खंड विकास अधिकारी निशांत तिवारी ने सरकार की संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि सभी प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य सहयोग करें। प्रधानों को दिशा निर्देश दिए गए कि गर्मी के मौसम में ग्राम पंचायतों में पानी की किल्लत ना हो। इस दौरान एडीओ पंचायत बलबीर सिंह सेंगर, एडीओ समाज कल्याण ज्ञानेंद्र राजपूत, जेई विजय बहादुर, चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर इदरीश मोहम्मद, सचिव नौशाद, अनिल, देवेंद्र, विनोद आदि क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे।