फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे वृद्ध को कार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सड़क पार कर रहे वृद्ध को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायल को मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजन भी मेडिकल पहुंच गए। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर मारने वाला चालक मौके पर कार छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोतीनगर गांव के पास सोमवार को झांसी कानपुर हाईवे पर सड़क पार कर रहे वृद्ध लल्लूराम (78) निवासी मोहल्ला नया रामनगर पाठक उरई को कार ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह सेवानिवृत्त शिक्षक थे। दो दिन पहले बहन के घर मोतीनगर गए थे। सोमवार की सुबह उरई आ रहे थे। वाहन में बैठने के लिए रोड पार करते समय कार की चपेट में आ गए। पुत्र नरेंद्र, पुत्री सहित अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
--------------------
दो बाइकों की भिड़ंत में चार घायल
आटा। इटौरा मार्ग पर मंगलवार को दो बाइकों की भिंड़त हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार होमगार्ड समेत चार लोग घायल हो गए। बाइकों के चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। वहीं पिपरांया के पास ई-रिक्शा पलटने से युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के शहीद नगर निवासी देवेंद्र, गजेंद्र व एक साथी बाइक से मंगलवार को उरई से कदौरा जा रहे थे। जब उनकी बाइक इटौरा मार्ग स्थित बाग के पास पहुंची। तभी सामने से आ रहे होमगार्ड विशंभर निवासी गर्रेही कदौरा की बाइक से टकरा गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। वहीं पिपरायां के पास ई-रिक्शा पलटने से सुरेश(33) गंभीर रुप से घायल हो गया। वह परिवार के साथ इटौरा जा रहा था। परिवार बाल-बाल बच गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें