फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान व सचिव के खिलाफ ग्रामीणों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। सरकार का स्वच्छ भारत मिशन धरातल पर प्रधान व सफाई कर्मियों की लापरवाही के कारण दम तोड़ रहा है। कदौरा ब्लाक के ज्यादातर गांवों में नालियां चोक होने की वजह से गंदा पानी सड़क पर जमा है। इससे मच्छरों के साथ कई बीमारियां भी फैल रही है। परासन के आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को नारेबाजी कर रोष व्याप्त किया।
विज्ञापन

ग्राम परासन में ग्रामीण परमेश्वरी दयाल, भोले, चरण, उमाशंकर, रमेश परिहार आदि ने प्रधान व सफाई कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि गांव मे चार सफाई कर्मी तैनात है पर एक भी नहीं आता है। इससे गांव की नालियों की साफ सफाई न होने से चोक हो गई है। सड़कों पर गंदा पानी जमा होने से उससे दुर्गंध आने लगी हैं। जलभराव से होकर लोगों को आवागमन करना पड़ता हैं। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान से लेकर ब्लाक स्तर पर इसकी शिकायत कर चुके है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नही हुआ विवश होकर ग्रामीणों को नारेबाजी करनी पड़ी। जल्द गांव की नलियां साफ नहीं हुई तो ब्लाक में धरना प्रदर्शन करेंगे। इस बाबत डीपीआरओ अवधेश सिंह का कहना कि अभी हाल में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की व्यस्तता हैं। गांव में कितने कर्मचारी तैनात जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें